मनासा। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रंग तेरस का पर्व आमजन द्वारा मनाया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में जनसंवाद जनसंपर्क व गणमान्य नागरिक, शांति समिति सदस्यों, डीजे संचालकों की बैठक व संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करके में लगाए जाने हेतु चयन आदि कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी के तहत रविवार को मनासा एसडीओपी यशश्वी शिंदे, थाना प्रभारी आशीष जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण स्थान होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण तथा बाजार भ्रमण कर मुख्य मार्ग पर लगे केंद्रों निरीक्षण किया। होलिका दहन व अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने हेतु स्थानों का निरीक्षण किया। शब ए बारात को लेकर मुख्य मार्ग तथा कब्रिस्तान पहुंचने वाले मार्ग का निरीक्षण कर कैमरा लगाए लगाए जाने हेतु दुकानों का निरीक्षण किया साथ ही मनासा नगर में विभिन्न कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं तथा डीजे संचालकों की बैठक ली। नीमच कलेक्टर द्वारा जारी धारा 144 के आदेश का पालन कराए जाने हेतु सख्त निर्देशित किया। वहीं निर्देश का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।