BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 11:38 am
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस की आगामी त्योहारों के देखते हुए जिले में प्रभावी कार्यवाई, आदतन अपराधियों सहित शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर गिरी गाज, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। पुलिस की आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रांतर्गत बाउंडओवर का उल्लंघन करने वाले कुल 14 आदतन अपराधियों के विरूद्ध की गई 122 जाफौ एवं शराब पीकर चाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट 185 के अंतर्गत की गई कार्यवाई, कुल 16 चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट 185 के अंतर्गत की कार्यवाही की गई। 

अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा आगामी त्यौहारों होली, शब-ए-बारात, धुलेंडी और रंग पंचमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए 4 मार्च से रंगपंचमी तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध गहन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी के साथ जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत आदतन अपराधी जो कि आगामी त्यौहारी सीजन में जिले का माहौल खराब कर सकते है एवं उनके विरूद्ध भी कठोरतम कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया है। 

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर एवं अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर गोतम सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों द्वारा आगामी होली, शब-ए-बारात, धुलेंडी और रंग पंचमी पर्व को देखते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रांतर्गत बाउंडओवर का उल्लंघन करने वाले कुल 14 आदतन अपराधियों के विरूद्ध धारा 122 जाफौ की कार्यवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जिले के अलग अलग थानों के द्वारा 122 के तहत कार्यवाई की गई वे थाने है थाना कोतवाली के द्वारा 01, वायडी नगर 03, पिपलियामंडी 02, मल्हारगढ 01, नाहरगढ 01, सीतामउ 01, सुवासरा 01, शामगढ 01, गरोठ 02 एवं भानपुरा 01 कुल 14 आदतन अपराधियों के विरूद्ध 122 के अंतर्गत कार्यवाई की गई।

इसी प्रकार समस्त थानों द्वारा आगामी होली, धुलेंडी और रंग पंचमी पर्व को देखते हुए 4 मार्च से रंगपंचमी तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध गहन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की जा रही है। अभियान के अंतर्गत दिनांक 4 मार्च 2023 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रांतर्गत कार्यवाई करते कुल 16 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन जप्त किए गए तथा मोटर यान अधिनियम 185 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिन थानों के द्वारा कार्यवाई की गई वे कोतवाली के द्वारा 02, नई आबादी 01, भावगढ 01, दलौदा 01, अफजलपुर 01, पिपलियामंडी 02, मल्हारगढ 01, शामगढ 02, गांधीसागर 01 एवं थाना यातायात 04 कुल 16 चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट 185 के अंतर्गत कार्यवाई की गई।

ज्ञातव्य है कि शराब पीकर वाहन चलाने पर 10000 या अधिक जुर्माना का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि शराब पीकर वाहन न चलाए तथा स्वयं तथा राहगीरों की सुरक्षा का ख्याल रखें। मंदसौर पुलिस द्वारा ऐसे आदतन अपराधियों के विरूद्ध सख्त एवं कठोरतम कार्यवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE