BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 11:56 am
KHABAR : शिव वाटिका में हुआ पौधारोपण, साथ ही ली गई स्वच्छता की शपथ, मनाया गया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। नगर परिषद रतनगढ़ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन पर नीमच रोड़ डेर वाले बालाजी के पास गार्डन शिव वाटिका में वृक्षारोपण किया। नगर परिषद अध्यक्ष सुगनाबाई कचरूलाल गुर्जर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर परिषद कार्यालय में लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। सभी ने मुख्यमंत्री चौहान का लाइव संवाद सुना। 

अध्यक्ष सुगनाबाई कचरूलाल गुर्जर ने बताया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 64 वां जन्मदिन मनाया। यानी मुख्यमंत्री 23 हजार 360 दिन के हो रहे है इसलिए पूरे प्रदेश में 23360 पौधे लगाए जाएंगे। पार्क का चयन शिव वाटिका के रूप में किया गया। नगर परिषद रतनगढ़ ने भी पौधारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया। आज हमारी बहनों के लिए भी एक उपहार मुख्यमंत्री ने दिया। लाडली बहना योजना। जिसका आज मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। योजना के तहत बहनों को एक हजार रूपए हर महीने मिलेंगे। यह योजना को मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। 

इस अवसर पर निकाय स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर शिवनंदन छिपा द्वारा स्वच्छता के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं नगर के समस्त गणमान्य तथा निकाय कर्मचारियों एवं महिला बाल विकास की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया व स्वच्छता का महत्व समझाया गया स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 

इस अवसर पर नप अध्यक्ष सुगना बाई गुर्जर, उपाध्यक्ष किरण छिपा, पार्षद मनोहर लाल सोनी, हरीश माली, दीपक व्यास, निकाय कर्मचारी राजेश पटवा, भरत भाटी, निर्मल व्यास, राजेंद्र धाकड़ एवं गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE