नीमच। प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने प्रदेश के साथ ही नीमच जिलेवासियों को होली की शुभकामनांए दी है।
प्रभारी मंत्री ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पर्व हमें आपसी भाई चारे, सदभाव, प्रेम के साथ मिल जुलकर रहने और अपनी खुशियां एकद-दूसरे के साथ बांटने का संदेश देता है। प्रभारी मंत्री ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों को होली पर शुभकामनाएं देते हुए,आशा व्यशक्त की है, कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशी और तरक्कीह के नये रंग भरेगा।