नीमच। प्रदेश के सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेश के साथ ही नीमच जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।
मंत्री सखलेचा ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पर्व हमें आपसी भाई चारे, सद्भाव प्रेम के साथ मिल जुलकर रहने और अपनी खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटने का संदेश देता है। मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को होली पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशी और तरक्की के नये रंग भरेगा।