नीमच। जिले में मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप कार्यक्रम के साथ जनसेवा मित्रों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को नीमच में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनसेवा मित्रों को शासन के अलग-अलग विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जैसे किसान कल्याण योजना, पोषण अभियान, आयुष्मान योजना, मनरेगा इत्यादि के बारे में बताया गया एवं उन समस्त योजनाओं के सुदृढ़ीकरण में कैसे जनसेवा मित्र अपना योगदान दें सकते हैं इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के तीसरे दिवस रविवार को कलेक्टर मयंक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत गुरुप्रसाद एवं एसडीएम नीमच डॉ. ममता खेड़े ने जनसेवा मित्रों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन दिया और शुभकामनाएं दी।