नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनांए दी है। अधिकारीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सूखे रंगों से होली खेले। पानी का अपव्यय ना करें और किसी पर भी उसकी इच्छा के विरूद्ध रंग ना डाले तथा होली पर प्रेम व भाईचारे की परम्परा बरकरार रखें।