मल्हारगढ़। बेमौसम बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। अंचल में हो रही लगातार बारिश से फसलों में नुकसान हो गया है। फसल खेतों में खड़ी और कहीं कहीं कटी हुई भी है।
वित्तमंत्री देवड़ा ने कलेक्टर को नुकसान का आंकलन करने के लिए निर्देशित किया है जिसके बाद अधिकारी भी निरीक्षण पर निकल चुके है और पटवारियों ने भी गांव गांव जाकर सर्वे भी चालू कर दिया है।
एसडीएम मुकेश शर्मा राजस्व अमले के साथ सुठोद पहुचें और खेतों पर जाकर निरीक्षण किया। तहसीलदार संजय मालवीय और राजस्व टीम के साथ ग्राम सुठोद में ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई क्षतिग्रस्त फसलों को देखा और किसानों से चर्चा की गई। इस दौरान सरपंच कारूलाल पाटीदार, पटवारी घीसालाल व ग्रामीण जन मौजूद थे।