मंदसौर। जिले के विभिन्न स्थानों और सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि को लेकर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर नुकसानी का सर्वे किए जाने के निर्देश दिए।
मंत्री डंग ने कहा कि मंदसौर जिले में असमय वर्षा और ओलावृष्टि ने किसानों पर प्रकृति की मार दी है। मैंने जिला कलेक्टर मंदसौर से चर्चा कर निर्देश प्रदान किए हैं कि मौसम की मार एवं ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों में तत्काल सर्वे किए जाएं। फसल नुकसानी की आशंका से चिंतित किसान भाईयों की परेशानी को समझा जा सकता है। प्रदेश सरकार परीक्षा की इस घड़ी में किसानों के साथ है।