BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 5:48 pm
NEWS : महिला एवं बाल चिकित्सालय में 1 करोड़ 90 लाख की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण, जाड़ावत ने कहा- चिकित्सा संसाधनों में नहीं आएगी कमी, जिले में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी दुरुस्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय स्थित महिला एवं बाल चिकित्सालय में 15 लाख की लागत से 12 बेड के शिशु उच्च निर्भरता इकाई आईसीयू एचडीयू एवं 1 करोड़ 75 लाख की लागत की सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में हुआ।

जाड़ावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ विधानसभा को अनेकों सौगातें दी है। मुख्यालय पर शीघ्र ही सेटेलाइट हॉस्पिटल, बस्सी में उप जिला चिकित्सालय एवं चंदेरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में धन की कोई कमी नहीं आएगी, हॉस्पिटल के लिए आवश्यक अन्य संसाधन एवं मशीनों के लिए भी हम किसी भी मद से पैसा लाकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जाड़ावत ने 5 करोड़ की लागत की एमआरआई मशीन, 50 लाख की लागत की इको मशीन एवं 1 करोड़ रुपए की लागत की सेंट्रल कूलिंग सिस्टम लगाने की घोषणा की।

जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए पीएमओ की मांग पर हॉस्पिटल के वार्डों में कूलिंग सिस्टम के लिए डीएमएफटी फंड से स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इस दौरान जनप्रतिनिधि सहित हॉस्पिटल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE