मनासा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली, धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस, शब ए बारात का पर्व आमजन द्वारा मनाया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को क्षैत्र में जनसंवाद जनसंपर्क व गणमान्य नागरिक, शांती समिती सदस्यो के साथ बैठक आदि हेतु निर्देशित किया गया था। गुण्डा बदमाश व हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वो के विरूध्द कार्यवाई तथा होटल, लाज और ढाबा चेकिंग करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश के मार्गदर्शन में एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे, एसडीएम मनासा पवन बारीया के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा पुलिस व प्रशासन द्वारा केंप लगाकर की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाई कर साथ ही नगर के संवेदनशील स्थानो पर कैमरे लगाए।
आगामी त्योहार को लेकर क्षैत्र के गुण्डा, बदमाश, निगरानी बदमाश, हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वो को धारा 107, 116 जाफो के तहत करीबन 100 प्रकरण व धारा 110 जाफो के तहत 25 प्रकरण तैयार किए जाकर थाना मनासा पर केंप लगाकर करीब 26 व्यक्तियों के विरूध्द बाउण्डओवर कराया जाकर उनसे 1 लाख रूपये की राशि से बाउण्डओवर किया गया है तथा कार्यवाई लगातार जारी है।
फ्लेग मार्च भ्रमण व ढाबा चेकिंग- आगामी त्योहारो को लेकर लगातार मनासा पुलिस द्वारा मोहल्ला समिती, ग्राम समिती तथा शांती समिती सदस्यो, गणमान्य नागरिको की मिटींग लगातार ली जाकर नगर में फ्लेग मार्च व पेदल भ्रमण किया जाकर होटल, लाज, ढाबा की निरंतर चेकिंग भी की जा रही है तथा असामाजिक तत्वो पर लगातार कार्यवाई की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे- होली, धुलेंडी व शब ए बारात को लेकर मनासा पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानो पर कैमरे लगवाये गए है तथा ड्रोन कैमरे से भी त्योहार के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है।