कंजार्डा। मिशन परिवार विकास अंतर्गत पुरुष सहभागिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण किया जिसकी शुरुआत जनपद पंचायत सदस्य टिना सुनील धाकड़ द्वारा की गई।
एसएचसी पर पदस्थ पुष्पा मालवीय द्वारा आदर्श दंपत्ति एनएसवी परिवार नियोजन का साधन उपयोग करने वाले दंपतियों का स्वागत सम्मान किया गया। सम्मेलन में पूर्व एनएसवी दंपत्ति तथा महिला दंपत्ति को सम्मान स्वरूप पुरस्कार भेंट किया गया तथा परिवार नियोजन के स्थाई साधन वाले दंपत्ति ने अपने अनुभव बताए तथा पुरुष की भागीदारी को हर वर्ग के कार्य में महिलाओं का साथ देकर उन दोनों दंपत्ति को एक दूसरे की भावनाओं को समझ कर साधनों के बारे में भ्रांति दूर की गई। बच्चों में अंतर तथा 2 बच्चों के बाद नसबंदी पूर्व प्राथमिता पर जोर देते हुए उनको समझाया गया। इसके बाद शादी 18 के बाद मां बने 20 के बाद दूसरा बच्चा कब, बच्चा जब स्कूल जाए तब तक। तीसरा बच्चा अभी नहीं तथा दंपतियों को एक आदर्श पति पत्नी बनने पर एक संकल्प करवाया गया। पुरुष नसबंदी 99 प्रतिशत सुरक्षित हैं। एनएसवी ही अपनाना चाहिए। इसमें प्रोत्साहित राशि पुरुष 3000 रूपए महिला को 2000 रूपए। उसके बाद सभी दंपतियों का आभार व्यक्त कर उनको स्वल्पाहार कराया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य टीना सुनील धाकड़ एवं एएनएम पुष्पा मालवीय, आशा कार्यकर्ता अयोध्या मालवीय, इंदिरा बामनिया, निरू दायमा तथा एनएसवी राजेंद्र-ललिता बैरागी, सुमिता-रोशन राठौर, एलटीटी हेमलता-योगेश राठौर, वर्षा-दीपक मालवीय, सुनीता-जितेंद्र पाराशर, ममता-जितेंद्र बैरागी, समता-पुखराज पटवा, राधा-ललित खाती सभी दंपत्ति जोड़े के साथ उपस्थित रहे।