नीमच। श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर मेन का होली मिलन समारोह मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ जीवन विलास मांगलिक भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष भरत कुमार कोठारी व वरिष्ठ सदस्य संजय गोधा व कमल विनायका ने सभी पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, दिनेश बाकलीवाल, राजेश बड़जात्या व अभय अजमेरा को टेपा मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया।
रंग-बिरंगे राउंड गेम में प्रथम संगीता मनीष पाटनी, द्वितीय रानी अनिल सिंहल व तृतीय स्थान पर ज्योति प्रदीप जैन रहे। इसी प्रकार एक दूजे के लिए गेम में प्रथम साक्षी संदीप जैन, द्वितीय निधि अमित गोधा तथा तृतीय स्थान पर बबली पंकज अग्रवाल एवं आशा महेश जैन रहे। सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए। लक्की ड्रॉ के इनाम अनिष्का शुभम अग्रवाल व नीलू अजय गांधी को प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. चंदा कोठारी सचिव संगीता गोधा, कोषाध्यक्ष पदमा बड़जात्या व अनीता बाकलीवाल ने होली के गीतों पर प्रस्तुतियां देते हुए सभी को शालीनता के साथ होली मनाने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए व्यायाम करने का संदेश दिया। मनोरंजक सामूहिक आरती भी सदस्यों द्वारा की गई। सभी दंपत्ति सदस्यों ने एक दूसरे को रंग बिरंगी माला पहनाकर गुलाल लगाकर फूलों के साथ होली खेली। ग्रुप के नए सदस्य लोकेश मुक्ता जैन का स्वागत महेंद्र जैन, उषा विनायका व डॉली बाकलीवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंदा कोठारी ने किया। आभार संगीता गोधा ने माना।