नीमच। दिनांक 06 मार्च को सोमवार को कनावटी स्थित ज्ञानोदय मल्टिस्पेस्लिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चौहान के द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसमे उन्होंने हॉसिपटल को अच्छी सौगात देने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया और ज्ञानोदय मैनेजमेंट को बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही सिंह ने बताया कि मरीजों और हर प्रकार बीमारी के लिए अच्छी सुविधा रहेगी।
इस दौरान पूर्व सीएम के अलावा राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, पूर्व विधायक नन्दकिशोर पटेल, कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, कांग्रेस के जिला प्रभारी पूर्व नपा अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, सहित बड़ी संख्या में कई जनप्रतिनधि और नागरिक उपस्थित थे।