BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 8:09 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर ने की लाड़ली बहना योजना की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- महिलाओं के ईकेवायसी एवं बैंक खातों में आधार सीडिंग करवाये, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 23 से 60 वर्ष तक आयु की विवाहित, परित्‍याक्‍ता एवं विधवा महिलाओं के फार्म 25 मार्च से भरने का कार्य प्रारंभ होगा। सभी पंचायत सचिव, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सभी पात्र महिलाओं की समग्र आईडी की ईकेवायसी, बैंक खातों की आधार सीडिंग एवं डीबीटी के लिए सहमति पत्र प्रस्‍तुति का कार्य 24 मार्च तक करवायें। यह निर्देश कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने जनपद सभाकक्ष नीमच में लाडली बहना योजना के क्रियान्‍वयन की पूर्व तैयारियों के लिए आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, कार्यक्रम अधिकारी संजय भारव्‍दाज, सहायक संचालक ताराचंद मेहरा, जनपद सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे, तहसीलदार अजय हिंगे व एमएल वर्मा, परियोजना अधिकारी पायल पाल व क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पंचायत समन्‍वयक अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों को 23 से 60 वर्ष तक की महिलाओं की सूची उपलब्‍ध करवाई जा रही है। वह सूची में दर्ज महिलाओं, जिनके समग्र आईडी ईकेवायसी नहीं है, उनका ई-केवायसी करवा ले, जिनके बैंक खाते नहीं है, उनके बैंक खाते, खुलवा दें और जिनके बैंक खाते आधार से सीडिंग नहीं है। उनके खाते से आधार सीडिंग करवाये। साथ ही बैंक में डीबीटी के लिए सहमति पत्र भी प्रस्‍तुत करवाएं।

कलेक्‍टर ने कहा कि गांवों में मुनादी, डोंडी पिटवाकर एवं अनाउन्‍स करवाकर लाडली बहना योजना का प्रचार प्रसार करवाये।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए, कि लाडली बहना योजना के कार्य को प्राथमिकता से सभी को करना है। साथ ही ग्रामीण विकास से संबंधित कार्याे को भी नियमित रूप से करवाना है। उन्‍होने कहा, कि रेट्रोफिटिंग का कार्य, शौचालयों की जियो टैंगिंग और म.न.रे.गा. में आधार बेस्‍ड पेमेंन्‍ट के लिए हितग्राहियों का खाता एक्‍ट‍िव करवाने के लिए सहमति पत्र बैंकों में प्रस्‍तुत करवाने का  कार्य भी प्राथमिकता से करवाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE