नीमच। सडक सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्ण प्रदेश स्तर पर 06 मार्च को यातायात व्यवस्था महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को संभालने हेतु निर्देश दिये गये थें।
पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यातायात पुलिस नीमच के साथ शहर के मुख्य चौराहों- फव्वारा चौक, कमल चौक, विजय टॉकीज चौराहा, भगवानपुरा चौराहा आदि जगहों पर पर यातायात व्यवस्था संभाली जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा हेलमेट लगाकर चलने वाले एवं यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का पुष्प देकर स्वागत किया गया एवं वाहन चालकों को समझाइश दी गई।
प्रभारी यातायात सुबेदार मोहन भर्रावत, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराधा गिरवाल, उनि पुष्पा सिंह राठौर, उनि उषा बारिया, सउनि संगीता चौहान, सहित महिला पुलिस कर्मचारीगण, पुलिस थाना यातायात के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। पुलिस थाना यातायात पर सभी महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।