जीरन। प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 मार्च 2023 को फरियादी मोहम्मद हाफिज पिता नसरुद्दीन शाह जाति शाह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चीताखेडा थाना जीरन ने रिपोर्ट किया कि उसके पास में स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक आरजे 14 सीबी 8572 है। जिसको वह किराए से चलाता है। उसको एक व्यक्ति नीमच में रायल ट्रेवल्स के सामने मिला और उसको शादी में किराये से कार लेने की कह कर के जीरन लाया। जीरन से पहले कार चालक मोहम्मद हाफिज पैशाब करने उतरा तो किराये से कार लेने का झांसा देकर बैठा व्यक्ति कार को लेकर प्रतापगढ़ राजस्थान तरफ भाग गया। जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा घटना को चुनौती के रुप मे लेकर अज्ञात आरोपी का हर संभव प्रयास कर पता लगाकर कार्यवाई करने के निर्देश दिये गए। जिसके पालन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जीरन कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में चौकी चीताखेडा पर तैनात उनि परमानंद गिरवाल, सउनि सुरेश सोनी, रामप्रसाद आर ईश्वर प्रजापति, आर राजाराम, प्रआर अजीज, आर भोजराज, सैनिक शंकरसिंह की दो टीमें बनाकर राजस्थान प्रतापगढ़ तरफ रवाना की गई। जिनके द्वारा कडी मेहनत कर अज्ञात आरोपी का पता लगाकर आरोपी सुखानाथ पिता रणका नाथ जाति जोगी निवासी ग्राम साबाखेडा थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ के घर से कार को बरामद कर लिया है। चोरी की गई कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
उक्त कार्यवाई में उपनिरीक्षक परमानंद गिरवाल, सउपनिरीक्षक सुरेश सोनी, पआर रामप्रसाद, आर ईश्वर प्रजापति, आर राजाराम, आर अजीज, आर भोजराज, सैनिक शंकर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।