मंदसौर। सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत नारी प्रशिक्षण केन्द्र बोतलगंज मदसौर में तीन दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 3 मार्च से 5 मार्च तक चला।
प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव व जिला पंचायत सीइओ सत्यम कुमार ने सभी जनसेवा मित्रों को मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर ने सभी जनसेवा मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी जनसेवा मित्र प्रशासन के सहयोग में अपना अहम किरदार निभाए। सभी जनसेवा मित्रों द्वारा डोर टू डोर सर्वे के दौरान सभी ग्रामीण जन से बातचीत का अनुभव व ग्राम पंचायत प्रशासन से समन्वय में सामने आयी चुनौतियाँ व समस्या चर्चा करके जानी व सभी जनसेवा मित्र से संवाद किया। प्रशिक्षण को पूरे लगन से सीखे। जनसेवा मित्रों के कार्य में प्रशिक्षण की महत्त्वता को बताया गया व योजनाओं के क्रियानवन को कैसे ज़मीनी स्तर पर उतारा जाये उस संदर्भ में बताया। प्रशिक्षण के दौरान सीएम फैलो सिद्धार्थ सिंह चौहान, जनपद सीईओ, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मरावी, जिला पंचायत से मकवाना, सभी जनसेवा मित्र, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।