मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर में आरटीओ विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि ई व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। चार्जर पॉइंट अधिक से अधिक लोग बढ़ाएं, इसके लिए भी प्लान तैयार करें। नवकरणीय ऊर्जा विभाग जिले के समस्त शासकीय भवनों में सौर ऊर्जा की प्लेट लगाने के लिए प्लान तैयार करें। इसके लिए प्रस्ताव भी शासन को भेजें। कोशिश हो की सभी विभागों में सौर प्लेटें लगे। एमपीईबी विभाग निजी लोगों के घरों में सौर ऊर्जा प्लेट लगाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करें। जिला संयोजक आदिम जाति विभाग छात्रावासों की व्यवस्था सुधारे। इसके साथ ही मरम्मत का कार्य कराएं। नए बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटना न हो, इसके लिए विभाग जागरूकता लोगों में बढ़ाएं। उद्यानिकी विभाग किसानों को वर्मी बेड प्रदान करें। पहले किसानों का चयन करें तथा उन्हें मनरेगा के माध्यम से बेड उपलब्ध कराएं। फूड विभाग दुकानों के सैंपल रोज ले। जो लोग खुले में तेल बेच रहे हैं, उनकी जांच करें। तेल का रीयूज कोई ना करें। दुकानें के रोज सैंपल लिए जाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।