उज्जैन। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं रबी उपार्जन 2023-24 की तैयारी की संभागीय समीक्षा बैठक आज मंगलवार 7 मार्च को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव करेंगे। इस आशय की जानकारी कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने दी। बैठक में संभाग के उपायुक्त सहकारिता, कृषि एवं मंडी बोर्ड के उप संचालक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक, जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी, वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजि.कॉर्पाेरेशन, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड, क्षेत्रीय प्रबंधक एफसीआई, सहायक नियंत्रक नापतौल एवं सचिव कृषि उपज मंडी उपस्थित रहेंगे।