BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 3:41 pm
BIG REPORT : जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई, कलेक्टोरेट तक पहुंचकर 15 लोगों ने सौंपे आवेदन, अधिकारियों से की शिकायतों के निराकरण की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए 15 लोगों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डिप्‍टी कलेक्‍टर आकांक्षा करोठिया एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में भरभडियां के देवीलाल, ग्राम पंचायत सरपंच व्‍दारा मकान की दीवाल का निर्माण कार्य जबरन रूकवाने, ग्राम केलुखेडा के ग्रामीण शम्‍भुलाल भंवरलाल बनवारी, परमानन्‍द आदि ने गोचर की शासकीय भूमि पर अवैध कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, कनावटी के केशुराम बंजारा ने अज्ञात वाहन दुर्घटना में पुत्र की मृत्‍यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने, केलूखेडा के बाबरूलाल भील ने शीतला मात चबुतरा माता की भूमि पर से अतिक्रमण हटवाने, जावद के ललीत सोनी ने अपने हिस्‍से के मकान पर बडे भाई व्‍दारा कब्‍जा करने व न.प. व्‍दारा गलत नामांतरण करने, भदाना के मथुरालाल, नारूलाल भील ने पगारा का तालाब मत्‍स्‍य पालन के लिए पट्टे पर देने एवं आन्‍नदीपुरा, रामपुरा के ओमप्रकाश कछावा ने विद्युत विभाग व्‍दारा पुराना मीटर लगाकर अवैध वसूली करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्‍वरित कार्यवाही कर, की गई कार्यवाही से आवेदक को सूचित करने के निर्देश भी दिए है।

जनसुनवाई में मोरवन के अमरसिह शक्‍तावत, गिरदौडा की पुष्‍पा जाटव, जवासा के बलवंत खटीक, केलुखेडा के हरिशंकर पाटीदार, जीरन की जानीबाई माली, जावद के सैयद बशीर पहलवान ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE