BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 4:04 pm
KHABAR : जनपद सभाकक्ष नीमच में मनाया अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस, समारोह का आयोजन कर महिलाओं को किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में मंगलवार को जनपद सभाकक्ष नीमच में महिलाओं का सम्‍मान समारोह आयोजित किया गया। महिला बाल विकास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद किरण शर्मा, एडवोकेट उवर्शी बसंल, महिला बाल विकास अधिकारी संजय भारद्धाज, महिला पुलिस थाने से एसआई पुष्‍पा सिंह राठौर, टीआई अनुराधा गिरवाल, एसआई उषा मारिया, पूजा यादव, पर्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता सहित बडी संख्‍या में महिलाए उपस्थित थी।   

कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए अभिभाषक उवर्शी बसंल ने महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं उनके पारिवारिक दायित्‍व , पारिवारिक समन्‍वय के बारे में विस्‍तार से बताया। कार्यक्रम के प्रारम्‍भ में मॉ-सरवस्‍ती के चित्र पर माल्‍यार्पण, दीप प्रज्‍जवलित कर एवं कन्‍याओं का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदपश्‍चात महिला एंव बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने अतिथियों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया।

एसआई पुष्‍पा सिंह राठौर, टीआई अनुराधा गिरवार, पार्षद किरण शार्म, एसआई उषा मारिया, पूजा यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्‍बोधित किया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारद्वाज ने भी कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्‍तुत की और लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्‍तार से बताया। इस अवसर पर विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट सेवाएं देने वाली महिलाओं का सम्‍मान भी किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE