नीमच। होली के महापर्व पर नगर परिषद सीएमओ की तबादला सूची जारी हुई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आज दिनांक 07 मार्च 23 को मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की तबादला सूचि जारी की है। जिसमे जावद नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका का तबादला सैलाना रतलाम किया है।
उप सचिव हर्षल पंचोली नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्यप्रदेश ने आज नगरपालिका और नगर परिषद के सीएमओ की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जिसमे 15 अधिकारियो का ट्रांसफर किया गया है। इस सूचि में नीमच जिले की जावद नगर परिषद के सीएमओ अनिल जोशी का तबादला सैलाना किया गया है। वहीं अब जावद नगर परिषद की कमान फिर से जगजीवन शर्मा संभालेंगे। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व जगजीवन शर्मा 02 बार जावद नगर परिषद सीएमओ रह चुके है।