नीमच। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंगलवार को प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ दो दिवसीय सुशासन-नवाचार क्षेत्रीय सम्मेलन के उदघाटन समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर एमपीएसईडीसी के अध्यक्ष शैतानसिंह पाल, मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश इक़बाल सिंह बैंस, भारत सरकार में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मंडल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एमपीएसईडीसी विभाग द्वारा तैयार कॉफी टेबल बुक डिजिटल फुटप्रिंट ऑफ मध्य प्रदेश का विमोचन भी किया गया।