भोपाल। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने सभी देश एवं प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं है। सखलेचा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं धर्म को कल्पना के अनुरूप हम सब मिलकर होलिका दहन के साथ ही बुराइयों का अंत कर एक नई उमंग लेकर इस त्यौहार को उत्साह एवं सादगी के साथ मनाएं, साथ ही उन्होंने प्राकृतिक रंग से होली मनाने की अपील की है। मंत्री सखलेचा ने कहा कि होली का यह पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। सखलेचा ने कहा कि इस खुशी मौके पर मेरी यही कामना है कि क्षेत्र एवं प्रदेश वासियों के लिए ये रंग और भी गहरे हो, सभी को पुनः ढेर सारी बधाई।