BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 5:50 pm
BIG NEWS : जावद नगर परिषद सीएमओ का हुआ तबादला, जगजीवन शर्मा फिर संभालेंगे जावद सीएमओ का प्रभार, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। होली के महापर्व पर नगर परिषद सीएमओ की तबादला सूची जारी हुई। जहां जावद के नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी का तबादला सैलाना, वहीं अब जावद की कमान वापस जगजीवन शर्मा संभालेंगे। 

आज आई इस सूची में कुल 15 मुख्य नगर परिषद अधिकारियों के तबादले हुए है। जिसमें नगर परिषद सीतामऊ सीएमओ जगजीवन शर्मा का तबादला जावद एवं जावद नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी का तबादला सैलाना जिला रतलाम हुआ। इस प्रकार तीसरी बार फिर जगजीवन शर्मा जावद नगर परिषद का प्रभार संभालेंगे। अनिल जोशी से पहले भी जावद नगर परिषद सीएमओ जगजीवन शर्मा ही थे। जगजीवन शर्मा का तबादला उनके गृह क्षेत्र जावद में ही हो गया। 

नगर में चर्चा का विषय है कि जावद नगर को अन्य कोई नगर परिषद सीएमओ रास नहीं आता है क्या। पहले भी कई बार जावद नगर परिषद में अन्य जगह से स्थानांतरित होकर नए सीएमओ आए, किंतु कुछ ही समय में उनका यहां से पुनः तबादला हो जाता है, और जावद नगर के मूल निवासी को पुनः नगर परिषद जावद के सीएमओ पद पर स्थानांतरित कर दिया जाता है। क्या सरकार को जावद नगर परिषद के लिए कोई और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नहीं मिल रहा है एसी नगर में चर्चा चल रही है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश की राजधानी में भी जावद नगर की राजनीति भारी पड़ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE