BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 6:46 pm
KHABAR : जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर 9, 10 एवं 11 मार्च को होगा अन्न उत्सव का आयोजन, अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में 9, 10 एवं 11 मार्च को प्रातः 9.00 बजे से जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया गया है कि वह सभी उचित मूल्य दुकानों पर आवंटन अनुसार राशन का प्रदाय सुनिश्चित करें।

जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी ने बताया कि जिले की 521 उचित मूल्य दुकानों पर 9, 10 एवं 11 मार्च  को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सतर्कता समितियों एवं दीनदयाल अंत्योदय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह फरवरी 2023 के शेष रहे पात्र परिवारों को नियमित निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा तथा माह मार्च 2023 का नियमित खाद्यान्न में निरूशुल्क वितरित किया जाएगा। उत्सव के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी रहेंगे। हितग्राहियों से आह्वान किया गया है कि यदि उनके द्वारा ईकेवाईसी एवं मोबाइल सेटिंग नहीं करवाई गई है तो उसे दुकान के विक्रेता के पास जाकर अनिवार्य रूप से करवाने में ताकि भविष्य में उनके मोबाइल फोन पर उनके द्वारा कितनी सामग्री दुकान से प्राप्त की गई है उसकी सूचना भी मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। इस दौरान दुकान पर पात्र हितग्राहियों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाए जाएंगे जिले के आयोजन की मानिटरिंग के लिए संचनालय भोपाल से सहायक संचालक केएस पेन्ड्रो को नियुक्त किया गया है, वे जिले में भ्रमण करके आयोजन की मानिटरिंग करेंगे। उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में यदि कोई कठिनाई हो तो जिला स्तरीय पीडीएस हेल्पलाइन नंबर 07412 - 270414 पर अपनी शिकायत कार्यालय इन समय में दर्ज करा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE