BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 7:21 pm
BIG NEWS : एमपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी, मौसम विभाग ने फिर जारी की ये बड़ी चेतावनी, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम, क्या नीमच-मंदसौर में होगी जोरदार बारिश, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही जिले में भी मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मार्च महीने की शुरूआत से ही प्रतिदिन मौसम बदल रहा है। मध्यप्रदेश के कई भागों में सोमवार को जोरदार बारिश व ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य भारत में 9 मार्च तक बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। यानी धुलेंडी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र गुजरात में 9 मार्च तक मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ओलावृष्टि के साथ आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल संभाग में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ का नरसिंहपुर, कटनी, जबलपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिंड जिले में असर दिखेगा। इन क्षेत्रों में नरम और गरम हवा की वजह से मौसम में बदलाव होंगे। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। नीमच, मंदसौर, रतलाम में बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE