BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 7:23 pm
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, संपत्ती संबंधी अपराधो में वांछित दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार, मारपीट और चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम, पढ़े खबर    

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को संपत्ती संबंधी अपराधो में फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा उत्कृष्ट सामंजस्य व व्यवसायिक दक्षता का प्रयोग करते हुए छः माह पुर्व कस्बा मनासा, ग्राम भाटखेडी व बावडा में रात में घर में घुसकर मारपीट कर चोरी करने वाले 02 फरार आरोपीयों को किया गिरफ्तार है। आरोपीयों द्वारा मनासा, कुकड़ेश्वर में करीबन 07 मामलो को अंजाम दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मई 2022 को फरियादी रणछोड पिता रामप्रसाद पाटीदार निवासी बावडा ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात आरोपीयों चोरी करने हेतु घर में घुसे जो फरियादी के जागने पर उसके साथ मारपीट कर एक मोबाईल फोन उठाकर ले गये। रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 223/2022 धारा 458, 380 भादवि का पंजिबध्द कर विवेचना के दौरान पुर्व में दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया था तथा अन्य आरोपी फरार थे जिनमें से आरोपी नितेश पिता बसंतीलाल बांछडा उम्र 30 साल निवासी हाडी पिपल्या व तेजल पिता बसंतीलाल बांछडा उम्र 38 साल निवासी हाडी पिपल्या को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में उपयोग की गयी सामग्री लठ आदि जप्त की गयी।

इसी प्रकार दिनांक 25 मई 2022 को फरियादी रोहित पिता रामलाल दुर्गज निवासी कंचन कालोनी मनासा के सुने मकान में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोने चांदी के जेवर व नगदी चुराकर ले गये। रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 272/2022 धारा 457, 380 भादवि का पंजिबध्द किया जाकर विवेचना के दौरान पुर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा फरार आरोपी नितेश पिता बसंतीलाल बांछडा उम्र 30 साल निवासी हाडी पिपल्या व तेजल पिता बसंतीलाल बांछडा उम्र 38 साल निवासी हाडी पिपल्या को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में गया मश्रुका में से 2500 रूपये की राशि जप्त की गयी।

इसी प्रकार दिनांक 03 अगस्त 2022 को रायल रेसीडेसी मनासा में फरियादी दिलीप उर्फ राजु पिता विषंभर सारडा उम्र 55 साल निवासी रायल रेसीडेंसी मनासा के साथ रात्री में घर में घुसकर चोरो द्वारा मारपीट किया। जिस पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 389/2022 धारा 459, 323, 325 भादवि का पंजिबध्द किया जाकर विवेचना के दौरान पुर्व में आरोपीयों की गिरफ्तारी की गयी थी तथा फरार आरोपी नितेश पिता बसंतीलाल बांछडा उम्र 30 साल निवासी हाडी पिपल्या व तेजल पिता बसंतीलाल बांछडा उम्र 38 साल निवासी हाडी पिपल्या को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में उपयोग की गयी सामग्री लठ आदि जप्त की गयी।

दिनांक 08 दिसम्बर 2022 को ग्राम भाटखेडी में फरियादी भारत कुमार पिता नन्दलाल पाटीदार उम 45 साल निवासी भाटखेडी के घर में रात्री में घुसकर एक मोबाईल फोन, सोने चांदी के जेवर आदि अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गयी तथा फरियादी के जागने पर उसके साथ मारपीट की गयी। रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 601/2022 धारा 458, 380 भादवि का पंजिबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपी नितेश और तेजल को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में उपयोग की गयी सामग्री लठ आदि जप्त की गयी।
 
उक्त कार्यवाई में सउनि दिवानसिंह, सउनि आनंद निषाद, प्रआर विजय गुनेरा, आर धर्मेन्द्रसिंह, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर दिपक सेन, आर अनील धाकड, आर श्यामसिंह, आर नैनसिंह का सराहनीय योगदान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE