नीमच। होली त्योहार के पावन अवसर एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज गर्ग नर्सिंग होम नीमच पर आध्यात्मिक उन्नति में महिलाओं के योगदान को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के BK सविता दीदी एवं BK श्रुति दीदी द्वारा संबोधित किया गया ।इस कार्यक्रम की गरिमा एवं शोभा बढ़ाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा एवं माननीय विधायक महोदय की धर्मपत्नी श्रीमती चित्रा जी परिहार भी मौजूद थी। डॉक्टर श्वेता गर्ग धर्म पत्नी डॉक्टर विपुल गर्ग द्वारा उनके जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर न केवल होली के आध्यात्मिक रहस्यों को समझा बल्कि आज के युग में अति आवश्यक आध्यात्मिक पहलू को कैसे अपने जीवन में उतारें के विषय में भी सीखा ।अंत में डॉक्टर विपुल गर्ग द्वारा आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम की उपयोगिता और ज़रूरत के विषय में बताते हुए कहा गया कि कलियुग की काली छाया अपनी चरम सीमा पर है और ऐसे में मनुष्य व प्रकृति दोनों के उत्थान हेतु आध्यात्मिक उन्नति अति आवश्यक है।