चित्तौडग़ढ़। भादसोड़ा कस्बे की श्री कृष्ण आदिनाथ गौशाला में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जन्म दिवस अपने परिवार के साथ मनाया और आदिनाथ गौशाला का निरीक्षण भी किया। श्री कृष्ण आदिनाथ गौशाला के सदस्यों ने जिला कलेक्टर के गौशाला पहुंचने पर श्री कृष्ण आदिनाथ गोशाला की तरफ से उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।
गौशाला अध्यक्ष विशाल भादविया ने बताया कि जिला कलेक्टर ने अपना जन्म दिवस मनाते हुए गायों कि पूजा की एवं गायों को गुड़ खिलाया, साथ में गौशाला का निरीक्षण करते हुए बीमार गायों को देखा और उनके बारे मे जानकारी लेते हुए यहाँ किये जा रहें गौसेवा के विभिन्न कार्यों कि सराहना की। इस दौरान गाय के बछड़े के साथ जिला कलेक्टर व उनके परिवार ने फोटो भी लिए। जिला कलेक्टर ने अपने 37 वे जन्म दिवस पर लापसी का केक काटा। जिला कलेक्टर को 74 किलो गुड से तौला गया और 41 किलो की लापसी का केक बनाया।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ राकेश पुरोहित, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, भादसोड़ा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार महात्मा एवं भदेसर पीईओ बालकिशन शर्मा, महेश कुमार शर्मा, बिजली विभाग के जेईएन राधेश्याम गाडरी आदि उपस्थित थे।
श्री कृष्ण आदित्यनाथ गौशाला के अध्यक्ष विशाल भादविया, पीएमओ पीयुष सोनी, रमेश अग्रवाल, बिरजू, अजय खेरोदिया मनीष रांका, शुभम अग्रवाल, भूरालाल माली, लोकेश टेलर, सोहन छिपा ने जिला कलेक्टर को श्री आदिनाथ गौशाला की मूर्ति भेट कर अभिनंदन किया।