नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की नवनियुक्त परिषद का प्रथम बजट सम्मेलन आज गुरूवार को होगा। दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस बजट में करीब 60 लाख की बचत का बजट परिषद में पेश किया जाएगा, लेकिन नई परिषद के पहले बजट को लेकर पक्ष-विपक्ष का क्या रुख रहेगा, इसका खुलासा तो परिषद की बैठक में ही होगा। यह तो तय है कि सम्मेलन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं।
देश के बजट से देशवासियों को, प्रदेश के बजट से प्रदेशवासियों और शहर सरकार के बजट से शहरवासियों को अपेक्षाएं रहती है और करीब 3 वर्ष बाद नपा परिषद का बजट निर्वाचित परिषद के समक्ष पेश होने वाला है, जिसके कारण जन अपेक्षाएं भी अधिक है नई परिषद के पहले बजट में शहर विकास के लिए क्या-क्या होगा, इसका खुलासा बजट पेश होने के बाद होगा।