जीरन। नेहरू युवा केंद्र, नीमच खेल एवं युवा कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा शा कन्या ऊमावि जीरन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमे रानी लक्ष्मी बाई मंडल के सदस्यों द्वारा एक से एक महिलाओं की थीम पर रंगोली बनाई गई।
नेहरू युवा केंद्र नीमच के जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देश पर और नीमच ब्लॉक वोलेंटियर धीरज बैरागी द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य बीएल जावरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंडल के सदस्य द्वारा रंगोली बनाई गई। रंगोली में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे ग्रुप को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
नेहरू युवा केंद्र के धीरज बैरागी ने छात्राओ को बताया कि किसी भी समाज व राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति के लिए आवश्यकता है कि वहां पर महिलाओं को सम्मान प्राप्त हो। उन्हें प्रगति के समान अवसर मिले, महिलाएं पूरी तरह से शोषण मुक्त हो तथा देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी रहे।