BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 1:40 pm
NEWS : संविदा कार्मिकों ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप, पंचायत सहायक संविदा कर्मियों के लिए जारी नोटिफिकेशन को लेकर विद्यालय सहायकों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, किया हल्ला बोल प्रदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान विद्यार्थी मित्र विद्यालय सहायक संघ चित्तौडगढ के जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जारी पंचायत सहायकों, शिक्षा कर्मियों, पैराटीचर्स एवं मदरसा पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव की स्वीकृति दिनांक 05 मार्च 2023 को दी, जिसमें बीएड, बीएसटीसी एवं डीएलईडी की शैक्षणिक योग्यता वाले विद्यालय सहायकों को ही मानदेय में वृद्धि करते हुए 16900 रूपये और साथ ही सभी पदों पर 9 व 18 वर्ष कीे संविदा सेवा अवधी पूर्ण करने पर मासिक मानदेय 29600 एवं 51600 रूपये की घोषणा हाल ही में की गई हैं। जिससे चितौड़गढ़ जिले के 336 एवं राजस्थान में 7694 विद्यालय सहायक वंचित रह गये हैं। वंचित विद्यालय सहायकों ने समान काम समान वेतन के आधार पर शैक्षणिक योग्यता में शिथिलता देकर 16900 रूपये का मानदेय देते हुए पंचायत शिक्षक केडर में शामिल करवाने हेतु जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही 2008 में सरकार ने जिस प्रकार प्रबोधकों को ब्रिज कोर्स करवाकर नियमित किया उसी प्रकार वंचित 7694 अप्रशिक्षित विद्यालय सहायकों को भी ब्रिज कोर्स करवाने की स्वीकृति प्रदान करें तथा संविदा सेवा नियम 2022 के बिन्दु संख्या 20 के अनुसार 05 वर्ष से अधिकर अनुभव वाले कार्यरत समस्त विद्यालय सहायक के पूर्व के अनुभव को सेवा नियम में जोड़ कर स्क्रीनिंग करते हुए चुनावी घोषणा पत्र अनुसार नियमित नियुक्ति कराने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। 

गोपाललाल जाट ने बताया कि उक्त मांगे नही मानने पर आगामी दिनों मे शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा एवं सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। 

इस मौके पर ज्ञापन देते समय रूपेन्द्र सिंह राजसमन्द, मुकेश शर्मा, दिनेश खटीक, मुकेश तिवारी, मुन्ना साहु, किशन गुर्जर, पवन जैन, रेणु स्वर्णकार, मिनाक्षी भाटी, रेखा सोनी, सरोज खुराना, प्रेम सिंह, देवकिशन जाट, अब्बास खां, कैलाश रावत, शौभाग पटवा, शिव गुर्जर, शांतिलाल शर्मा, हुकुम सिंह, गोपाल बंजारा, कलीम परवेज, कैलाश धाकड़, छोटु धाकड़, मिठु सुथार, मदन बुनकर, जमनालाल जाट, पन्नालाल डांगी, भगवान सिंह, नारायण गाडरी, बालु पूर्बिया, विष्णु शर्मा सहित जिले के सैंकडों विद्यालय सहायक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE