नीमच। कलेक्टर निवास नीमच पर बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस होली मिलन समारोह में कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद व अन्य जिला अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अपनी खुशियां जाहिर की। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार जन भी उपस्थित थे।