BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 1:55 pm
NEWS : पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, एसपी ने होली के गीतों पर किया जमकर डांस, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में होलिका दहन और धुलंडी पर्व को सुरक्षित व शांतिपूर्ण कराने कानून व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों ने दूसरे दिन बुधवार को हर्षोल्लास से होली का महा त्यौहार मनाया। चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत भी पुलिसकर्मियों के बीच में पहुंचे। उन्होंने होली के गानों पर अपने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलकर डांस किया।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने इस अवसर पर कहा कि जिले में होलिका दहन और धुलंडी के साथ शबेरात जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस का जाब्ता दोनों दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा, इसलिए बुधवार को पुलिस होली मनाई गई। पुलिस अधीक्षक ने अपने कर्मचारियों के साथ शहर वासियों को भी होली की बधाई दी व पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रहने व परिवार को समय देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यही एक ऐसा अवसर होता हैं जब पुलिस में रैंक भुलाकर सभी अधिकारी जवान एक साथ मिलकर कोई उत्सव मनाते है।

पुलिस लाइन में होली खेलने का यह आयोजन करीब तीन से चार घंटे चला। पुलिस कर्मी होली गीतों पर खूब नाचे गए और गुलाल व रंग उड़ाया। पुलिस कर्मियों ने हास्य गीत व चुटकुले सुनाए।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के अलावा एएसपी अर्जुन सिंह, गीता चौधरी, डीएसपी चित्तौड़गढ़ बुद्धराज, निम्बाहेड़ा आशीष कुमार, बड़ीसादड़ी नगेन्द्र कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE