BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 6:08 pm
BIG NEWS : जिले का परीक्षा केंद्र और 10वीं का सामाजिक पेपर, जैसे ही पहुंचा उड़नदस्ता तो माजरा देख रहे गए अधिकारी दंग, अब कलेक्टर ने लिया ये बड़ा एक्शन, जानिए किस-किस पर गिरी गाज, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। माध्यमिक शिक्षा मण्डल कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र में नकल प्रकरण के बाद संलिप्त शिक्षकों के निलंबन के आदेश कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जारी कर दिए है। 

सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने पूरे मामलें में जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त दल द्वारा परीक्षा केन्द्र सिरवेल पर जांच के दौरान कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र एवं उसके आस-पास की गतिविधि संदिग्ध पायी गई थी। जनजाति कार्य विभाग द्वारा जारी प्रेसनोट के माध्यम से बताया कि परीक्षा केन्द्र के पास एक सुनसान मकान में कुल 09 व्यक्ति कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान का पेपर लाकर गाइड के पन्नों को फाड़ रहे थे तथा कार्बन पेपर लगाकर अपनी हेण्ड राईटिंग में आब्जेक्टिव कुछ लिख रहे थे। इस दौरान व्यक्तियों से किताबे और नकल सामग्री जब्त की गई। दल को देखकर उक्त व्यक्तियों ने नकल सामग्री को छुपाने का प्रयास किया गया, किन्तु दल ने इनके पास से समस्त लिखित दस्तावेज परीक्षा का पेपर, फटे हुए उत्तर एवं लिखे हुए ऑब्जेक्टिव कापीयां, 04 मोबाइल से फोटो खिचे गये प्रश्न पत्र एवं अन्य वस्तुएं जब्त की गई।    

इन पर हुई निलंबन की कार्यवाई-    

इस पूरे मामलें को लेकर कलेक्टर वर्मा ने संलिप्त शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए है। इसमें केंद्राध्यक्ष अशोक जायसवाल उमावि मोतीपुरा खरगोन, सहायक केंद्राध्यक्ष धन्नालाल आरसे उमावि सरवर देवला, पर्यवेक्षक सारिका बडोले शिक्षक शा कन्या आश्रम कोटबैडा, पर्यवेक्षक दिलीप कनासे शिक्षक प्रावि तितरबांगली, पर्यवेक्षक मदन जाधव प्राथमिक शिक्षक प्रावि धूपाबुजुर्ग, पर्यवेक्षक सुभाष पाटीदार प्राथमिक शिक्षक प्रावि चापरियापानी, पर्यवेक्षक भूरला सोनवानी प्राथमिक शिक्षक प्रावि कनस्याफाल्या, पर्यवेक्षक दिनेश किराडे प्राथमिक शिक्षक प्रावि अम्बा, पर्यवेक्षक हिरालाल वास्कले प्राथमिक शिक्षक प्रावि कुम्हारबेडी, पर्यवेक्षक रसीद कुरैशी प्राथमिक शिक्षक प्रावि पटेल फाल्या, पर्यवेक्षक टोकरिया बारेला प्राथमिक शिक्षक प्रावि कोटबेडा, पर्यवेक्षक जयपाल नार्वे प्राथमिक शिक्षक प्रावि कोटबेड़ा, पर्यवेक्षक छगन चौहान प्राथमिक शिक्षक प्रावि गांवढाला फाल्या सिरवेल, बहादुरसिंह पिता सानू गरासे, माध्यमिक शिक्षक शा हाईस्कूल नादिया, दयाराम पिता रूपसिंह सोलंकी सहायक शिक्षक शा हाईस्कूल सिरवेल, पर्यवेक्षक बिसनसिंह डुडवे प्राथमिक शिक्षक प्रावि चापरियापानी, सचिन पिता मंशाराम गाडगे माध्यमिक शिक्षक शा हाईस्कूल नांदिया शामिल है।  

नकल प्रकरण में संलिप्त 05 अतिथि शिक्षकों को भी हटाया-    

इस मामले में विभिन्न अतिथि शिक्षकों को भी हटाने के निर्देश संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए है। इनमें वसीम खान अतिथि शिक्षक, सुरेश सोलंकी अतिथि शिक्षक, अनिल बडोले अतिथि शिक्षक, राजु सोलंकी अतिथि शिक्षक और सुरेश बारेला अतिथि शिक्षक शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE