नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे हैं। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार 9 मार्च को खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा द्वारा जावद तहसील के सरवानिया महाराज में चलित लेबोरेटरी के माध्यम से दूध एवं दूग्ध उत्पाद मावे की मिठाई में मिलावट की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सरवानिया महाराज में गोकुल डेयरी, जोधपुर स्वीट्स, श्रीनाथ मिष्ठान भण्डार एवं मालखेडा चौराहा नीमच पर सालासर होटल एण्ड रेस्टोरेंट पर दूग्ध उत्पाद- दही व पनीर की चलीत लेबोरेटरी से प्राथमिक जांच की गई। जांच दौरान निर्धारित मानक में वेरिएशन होने पर एक नमूना जांच के लिए लिया गया और भोपाल लेब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।