नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काली कोठड़ी से भाटखेड़ा एवं ग्राम पालसोड़ा से देवीपुरा तक की सड़क डामरीकरण करवाने हेतु क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से मुद्दा उठाया। जिस हेतु ग्रामीणजन लंबे समय से मांग कर रहे थे। परिहार द्वारा विधानसभा सत्र में मांग को लेकर पत्र लिख ध्यान आकर्षण के माध्यम से अवगत कराया और जल्द सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग की है।
उक्त सड़कों के निर्माण हेतु ग्रामीण काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं जिस को दृष्टिगत रखते हुए विधायक परिहार द्वारा समय-समय पर पत्राचार कर सत्र में ध्यानाकर्षण के माध्यम से अपनी बात रख क्षेत्र में आम जनों की मूलभूत सुविधाओं को अधिक से अधिक सदन के पटल पर रख रहे है जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा प्राप्त हो।