BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2023, 10:36 am
NEWS : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय जीएनएम ट्रेंनिग सेन्टर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर बालिकाओं के महत्व के प्रति जागरूकता के उदे्श्य से राजकीय जीएनएम ट्रेंनिग सेन्टर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ विषयक रंगोली, पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने अपने कार्य कौशल एवं अपनी इच्छाशक्ति से अपनी अलग पहचान बनाई और साथ ही मां, बहन, बेटी, पत्नी, के रूप में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी शफीक इकबाल शेख ने पीपीटी (पावर पाइन्ट प्रजेन्टेशन) के माध्यम से छात्र - छात्राओं को गिरते लिंगानुपात के कारण एवं दुष्परिणाम, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, नवीन मुखबिर योजना की जानकारी दी गयी । उन्होने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत 108/104 व व्हाट्सएप नम्बर- 9799997795  पर की जा सकती है।  

कार्यक्रम में राजकीय जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य राकेश जीनगर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में अब बेटियों के लिये शिक्षा के क्षेत्र में अब कई अवसर प्राप्त हो रहे है तथा भविष्य में भी चित्तौड़गढ़ जिले की बेटियों भी उच्च शिक्षा हासिल कर जिले का नाम रोशन करेगी। राजेन्द्र खटीक सांख्यिकी अधिकारी ने उपस्थित समस्त छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में ओर अधिक प्रयास अपने  का आह्वान किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE