मनासा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष पार्वती आर्य के नेतृत्व में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 10 मार्च को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना वितरण किया जाएगा। सहायिका एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सामूहिक अवकाश पर रहेगी। ज्ञापन के बाद यदि 15 मार्च तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो तो 15 मार्च को पूरे मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी।
पार्वती आर्य ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका डाक बंगले पर सुबह 11 बजे एकत्रित होगी। तत्पश्चात वहां से रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दोपहर 2.30 बजे जिला कलेक्टर को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।