मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(09) के अंतर्गत कृषि सुरक्षा, पशु चराई, पेड़ों की छंटाई करते समय दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग-भंग होने पर सहायता देने का प्रावधान है। निवासी भैंसोदा तहसील भानपुरा के रामगोपाल की पेड़ों की छंटाई करते समय दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस को 4 लाख रूपये की आर्थिक मदद मंजूर की गई है।