नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में एसडीएम शिवानी गर्ग के निर्देशानुसार नगर परिषद सरवानिया महाराज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के समग्र ई-केवायसी करने के लिए नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक-4 एवं 5 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बडी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर अपना समग्र ई-केवायसी करवाया।