नीमच। एसडीएम मनासा पवन बारिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6 (4) के तहत तीन पीडित परिवारों को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। साकरियाखेडी निवासी वरदीचन्द पिता नंदलाल भील की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस पत्नि बगदी बाई, बोरदिया खुर्द निवासी शेर सिंह पिता भोपाल सिंह सौंधिया की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस पत्नी रेखा कुंवर एवं रामपुरा निवासी रामप्रसाद पिता मोहनलाल गायरी की जहरीले जानवर सांप के काटने से मृत्यु हो जाने पर वारिस पत्नी प्रेम बाई गायरी को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।