नीमच। शहरी पथ व्रिकेता योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण पाकर अपना स्वयं का व्यवसाय कर बं.नं.-55 निवासी रामरतन काफी खुश है। इस योजना से कोरोना के संकट काल में रामरतन को काफी सहारा मिला है। नगर पालिका नीमच के माध्यम से शहरी पथ विक्रेता योजना के तहत लॅाकडाउन में क्रमशः 10 हजार व 20 हजार रूपये का पंजाब नेशनल बैंक नीमच से ऋण लेकर रामरतन ने हाथ ठेले पर सब्जी व्रिक्रय का काम प्रारम्भ किया। उसका यह काम चल निकला और इससे उसे अपने परिवार के भरण पोषण में काफी मदद मिली।
रामरतन खुश है कि कोरोना जैसी संकट की घड़ी में उसका पारिवारिक लाख की चूडी बनाने का काम बंद हो गया, तो प्रदेश सरकार की पथ विक्रेता योजना से उसे काफी मदद मिली। इस योजना में ऋण लेकर उसने हाथ ठेले पर सब्जी विक्रय प्रारंभ किया और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। रामरतन इस मदद के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रहा है।