मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाई करते हुए नगरीय क्षेत्रों की चार संस्थानों से गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है एवं अन्य संस्थानों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश प्रदान किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गणेश दूध डेयरी गीता भवन रोड से दूध, कैलाश बंशीलाल ट्रेडर्स पिपलियामंडी से घी, कंचन सुपर किराना पिपलियामंडी से सरसों का तेल एवं माहेश्वरी एजेन्सी पिपलियामंडी से घी का नमूना लिया गया। जब्त सेम्पल जांच वास्ते राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाई की जायेगी। कार्यवाही के दौरान विभाग का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा।
जामोद ने बताया कि आमजनों को अच्छी और गुणवत्ता युक्त खाद्य वस्तु मिले इसके लिए सभी संस्थानों के संचालकों को अपने यहां साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने और गुणवत्ता युक्त खाद्य वस्तुएं ही विक्रय करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये।