शाजापुर। शासन के निर्देशानुसार युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए 17 मार्च 2023 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय शाजापुर में प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार अवसर शिविर) आयोजन किया जायेगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार अवसर शिविर) कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा किया जायेगा।
प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनियां सहभागिता लेगी। जिसमें आईपीएस ग्रुप आयशर प्रा लि देवास, नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, कृषि धन बायो केयर प्रा लि शाजापुर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा लि भोपाल, एडवान्टेज आईसेक्ट समूह भोपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर, आदि कंपनियों के द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर, हेल्पर, मशीन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, ऑफिस वर्कर, सर्वेयर, सहायक, हेल्पर, बीमा सलाहकार, आदि पदों के लिए प्रारंम्भिक चयन करेंगी।
प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार अवसर शिविर) में तुरंत नौकरी प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर है। 10 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष तक के आयु के आवेदक अपने समस्त प्रमाणपत्रों एवं आधारकार्ड, रोजगार पंजीयन, रिज्यूम के साथ मे लेकर प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार अवसर शिविर) में आकर रोजगार, स्वरोजगार या प्रशिक्षण में चयन के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं।