BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 10:36 am
REPORT : परीक्षार्थियों के आवागमन एवं बेहतर यातायात की व्यवस्थाएं की जाए, सुव्यवस्थित परीक्षा संपन्न करवाने के लिये एडीएम व एएसपी ने दिये अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मप्र कर्मचारी चयन मण्‍डल की विभिन्‍न विभागों की समूह- 2, उपसमूह- 4 सहायक संपरीक्षक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक नगर निवेशक, सहायक राजस्‍व अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलाग भर्ती तथा राजस्‍व विभाग अंतर्गत पटवारी के पद के लिये संयुक्‍त भर्ती परीक्षा- 2022 नीमच सहित प्रदेश के 13 शहरों में 15 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है । कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस परीक्षा के सुव्‍यवस्थित, सफल एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में एडीएम नेहा मीना की अध्‍यक्षता एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश की उप‍स्थिति में अधिकारियों की बैठक संपन्‍न हुई। बैठक में एडीएम नेहा मीना ने रेल्‍वे स्‍टेशन व बस स्‍टैण्‍ड से नीमच के दो परीक्षा केन्‍द्रों तक बेहतर आवागमन के लिए यातायात व्‍यवस्‍था सुलभ कराने, परीक्षा केन्‍द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ती एवं इंटरनेट व्‍यवस्‍था सुनिश्चि‍त करने तथा शहर में परीक्षा दिवसों में अवांछनीय गतिविधियों पर नगरानी रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में एडीएम ने निर्देश दिये कि, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पहुंचने और वहां से वापस बस स्टैण्ड या रेल्वे स्टेशन सुविधाजनक पहुंच के लिये बसों, आटो रिक्शा आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिये बस स्टैण्ड या रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर तथा होटलों/लाजों में निर्धारित दर सूची प्रदर्शित की जाये । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश ने कहा कि, परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुरूष व महिला सुरक्षाकर्मी तैनात किये जावेंगे । बैठक में बताया गया कि, उक्त परीक्षा नीमच में ज्ञानोदय इंस्टीयूट एण्ड मैनेजमेंट टेक्नोलाजी ग्राम कनावटीतथा ज्ञानोदय दी कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पालीटेक्नीक सुवाखेडा में 15 मार्च से 26 अप्रैल तक प्रातरू 7 बजे से एवं दोपहर 12रू30 बजे से दो सत्रों में आयोजित होगी । परीक्षा केन्द्र कनावटी में प्रत्येक सत्र में 270 एवं सुवाखेडा में 200 इस प्रकार प्रत्येक सत्र में 470 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। अनुविभागीय अधिकारी नीमच एवं जावद उक्त परीक्षाओं के लिये प्रशासनिक आब्जर्वर रहेंगे। उपपुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी सुरक्षा समन्वयक का दायित्व निर्वहन करेंगे।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर पी.एल. देवडा, एसडीएम नीमच ममता खेडे, एसडीएम जावद शिवानी गर्ग, सीएसपी नीमच फूल सिंह परस्ते, डीएसपी अजाक विमलेश उईके,यातायात थाना प्रभारी मोहन भर्रावत, लीड कालेज प्राचार्य विजय जैनव अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE