शाजापुर। जनपद पंचायत शुजालपुर अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन के आवेदन 13 मार्च 2023 तक जमा किया जाना था। आवेदकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त तिथि में संशोधन किया गया है। जनपद पंचायत शुजालपुर सीईओ रूषाली पोरस ने बताया कि अब आवेदन 16 मार्च 2023 तक जनपद पंचायत शुजालपुर कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं।