देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा जिले में चलाए जा रहे “मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल” अभियान के तहत खनिज विभाग के अंतर्गत खदान मालिकों द्वारा आज दिनांक तक कुल 37 स्मार्ट टीवी का योगदान दिया गया। इस अभियान के तहत अब शासकीय स्कूलों में भी विद्यार्थी स्मार्ट टीवी के माध्यम से प्राइवेट स्कूल जैसे आधुनिक पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।